आज ही इंग्लैंड ने वनडे इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, ऑस्ट्रेलिया हुआ बेदम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
आज ही 2018 में इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में वनडे इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। तब इंग्लैंड ने 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 481 रन बनाए। पुरुष वनडे क्रिकेट का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना। पिछला रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के ही नाम था, जब 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में ही इंग्लैंड ने 50 ओवरों में 3 विकेट खोकर 444 रन बनाए।
