आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो जैसी स्थिति है। दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल 1-1 से बराबर हैं। पहला वनडे भारत ने जीता तो दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा।
