आईपीएल सीजन 14 ऑक्शन: 292 खिलाड़ियों के लिए आज लगेगी बोली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल सीजन 14 के लिए बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। नीलामी के लिए 292 खिलाड़ी शामिल होंगे जिनमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी हैं। तीन एसोसिएट खिलाड़ी भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। आज आठ फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सबसे ज्यादा 11 और सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे कम तीन खिलाड़ियों का चयन करना है। 20 लाख के युवा क्रिकेटर आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
