आज ही के दिन 1999 में सचिन के लिए मैदान पर कूद पड़ी थी भीड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1999 में क्रिकेट के भगवान के लिए फैंस मैदान पर कूद पड़े थे। हुआ ये था कि सचिन को पाकिस्तान के खिलाफ एशियन टेस्ट चैंपियनशिप के मैच में विवादास्पद तरीके से रनआउट दे दिया गया था। तब ईडन गार्डंस पर दर्शकों ने उपद्रव मचा दिया था। इतना ही नहीं मैच के आखिरी दिन जब पाकिस्तान जीतने वाला था, तब भी दर्शक बेकाबू हो गए थे।
