आज के दिन 2007 में क्रिकेट के भगवान ने पूरे किए थे 15000 रन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Daily Express
सचिन तेंदुलकर को यूं ही क्रिकेट का भगवान नहीं कहा जाता. वह मैदान के अंदर विरोधियों के छक्के छुड़ाने में माहिर रहे. उन्होंने मैदान में कई ऐसे रिकॉर्ड बनायेजिसे आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया. ऐसा ही एक रिकॉर्ड सचिन ने 2007 में आयरलैंड के मैदान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15000 रन पूरे कर के किया था. आज तक क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज 15000 रन पूरे नहीं कर पाया है. सचिन ने अपने करियर में 18 हज़ार से ज्यादा रन बनाए हैं