टोक्यो ओलंपिक: हर इवेंट में जा सकेंगे 10,000 दर्शक, आयोजकों ने की घोषणा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टोक्यो ओलंपिक से पहले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आयोजकों ने साफ किया है कि हर इवेंट के लिए 10,000 दर्शकों को आने की छूट रहेगी। सोमवार को आयोजक समिति और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने इसकी पुष्टि की है। ओलंपिक का आयोजन करने वाले हर वेन्यू में 50 प्रतिशत क्षमता या फिर अधिकतम 10,000 लोगों को आने की छूट दी गई है। ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है।