आज से हो रहा है टोक्यो ओलंपिक का शुभारंभ, 11 हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nbc news
खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ आज से हो रहा है। महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद अब इसका आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जाएगा।
