टोक्यो पैरालंपिक आज से शुरू, 9 स्पर्धाओं में 54 खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Insidesport
ओलंपिक के बाद अब टोक्यो पैरालंपिक की शुरुआत आज से हो रही है। बता दें इन खेलों में भारत का 54 सदस्यीय दल भाग ले रहा है जो 9 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेगा। टोक्यो पहुंचे भारतीय पैरा एथलीट दल में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पहले भी इन खेलों में पदक जीत चुके हैं। भारत को अपने इन खिलाड़ियों से एक बार फिर पदक जीतने की उम्मीद है।
