टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी चाहता है फ्लोरिडा, IOC से की पेशकश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) जिमी पैट्रोनिस ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से ओलंपिक को टोक्यो से स्थान्तरित करने का आग्रह किया है। पैट्रोनिस का कहना है कि अगर जापान ओलंपिक की मेजबानी से पीछे हटने का फैसला करता है तो उनका राज्य मेजबानी करने में खुश होगा। इस बारे में उन्होंने सोमवार को IOC प्रमुख थॉमस बाक को एक पत्र लिखा है।