सिर्फ 58 मिनट में सोंगा से हारे टॉमिक, लग सकता है जुर्माना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टॉमिक को विंबलडन में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से 2-6,1-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच विंबलडन का दूसरा सबसे छोटा मैच था, जो महज 58 मिनट चला। हार के कारण उन्हें करीब 39.26 लाख रुपये (57,000 डॉलर) की इनामी राशि गंवानी पड़ सकती है। टॉमिच पर इससे पहले भी मैच के दौरान जीतने की कोशिश नहीं करने के आरोप लग चुके हैं।