कल हालेप और मुगुरुजा AO के अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मैच में उतरेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महिला सिंगल्स में बुधवार को तीसरे क्वार्टरफाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप का मुकाबला एस्टोनिया की एनेट कोंतावेत से होगा। वहीं, चौथे क्वार्टरफाइनल में दो बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं स्पेन की गारबिन मुगुरुजा का मुकाबला रूस की अनस्तासिया पावलिउचेंकोवा से होगा। इससे पहले पिछले साल की चैम्पियन जापान की नाओमी ओसाका और 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।
