x

कल है विराट कोहली का जन्मदिन, अनुष्का संग भूटान में मना रहे हैं छुट्टियां

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Social Media

बांग्लादेश सीरीज से विराट कोहली को आराम दिया गया है। जिसका वे जमकर फायदा उठा रहे हैं। इन दिनों वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में छुट्टियां मना रहे है। साथ ही कल यानी 5 नवम्बर को विराट का जन्मदिन भी है। सूत्रों की माने तो अनुष्का भूटान में ही विराट का जन्मदिन सेलिब्रेट कर सकतीं हैं। भूटान में एन्जॉय करते हुए दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।