अनिश्चित समय के लिए स्थगित हुआ टूर्नामेंट, कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बीते सोमवार से ही लगातार कोरोना के मामलों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की परेशानी बढ़ाने का काम किया था और लगातार उन पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को स्थगित करने का दबाव बन रहा था। कल पांच और आज दो नए मामले सामने आने के बाद BCCI ने अब अनिश्चित समय के लिए IPL को निलंबित कर दिया है। अब तक तीन चार टीमें कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो चुकी हैं।