कोरोना से लड़ाई के बीच मई में चैरिटी मैच खेलेंगे Tiger Woods और Tom Brady जैसे गोल्फर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Tiger Woods, Phil Mickelson, Tom Brady और Peyton Manning जैसे गोल्फर मई में एक चैरिटी मैच सीरीज के आयोजन की योजना बना रहे हैं। मैच फ्लोरिडा में होंगे। दर्शकों के बिना होने वाले ये मैच टीवी पर ब्रॉडकास्ट होंगे। इससे होने वाली कमाई कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दान दी जाएगी। मैच 23 से 25 मई तक हो सकते हैं। कोरोना के चलते पीजीए टूर 12 मार्च से बंद है।
