ट्रेंट बोल्ट बोले- हमारा टारगेट था विराट पर दबाव बनाये रखना जिसमें हम कामयाब हुए
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में विराट का बल्ला कमाल दिखाने में नाकाम रहा, विराट ने 4 पारियों में सिर्फ 38 रन ही बनाये। विराट की इन नाकाम पारियों पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि हमारा टारगेट टीम इंडिया के कप्तान पर दबाव बनाए रखना था और हम इसमें कामयाब हुए। बोल्ट के अनुसार हमारे द्वारा बनाए गए दबाव के कारण विराट कोहली लगातार गलतियां करते रहे।
