ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस तो अंकित राजपूत राजस्थान रॉयल्स से जुड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आगामी सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके बोल्ट 2014 में आईपीएल में आए थे। अबतक उन्होंने 33 आईपीएल मैचों में 38 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज अंकित राजपूत अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे।
