बापू नाडकर्णी को श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर खेल रही विराट ब्रिगेड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज भारत-ऑस्ट्रेलिया की 3 वनडे मैचों की सीरीज़ का अंतिम मैच बेंगलुरू में जारी है। जिसमें भारतीय टीम बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेल रही हैं। भारतीय टीम ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि टेस्ट में 21 ओवर मेडन फेंकने वाले पूर्व क्रिकेटर बापू नाडकर्णी का हाल ही में निधन हुआ था। उन्होंने 1968 में अंतिम मैच खेला था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय टीम ने काली पट्टी बांधी।
