नम आंखों से दी गई कोबी ब्रायंट को श्रद्धांजलि, 2 खाली सीट पर रखे गए फूल, जर्सी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिवंगत बास्केटबॉल प्लेयर कोबी ब्रायंट को लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में श्रद्धांजलि दी गई। स्टेडियम में उन 2 सीटों को खाली छोड़ा गया था, जिस पर कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी ने आखिरी बार बैठकर मैच देखा। उन सीटों पर फूल रखे गए और जर्सी से उन्हें कवर किया गया। हिप हॉप ग्रुप बॉयज-II मेन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बॉयज-II मेन ग्रुप ने नैशनल ऐंथम गाया।