x

मुश्किलों ने भी मानी हार,अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अमन ने जीता गोल्ड

Shortpedia

Content Team
Image Credit: HumanJunction

इंसान में हिम्मत,लगन और कुछ कर गुजरने का जज्बा उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है. इनके सामने मुसीबतें भी अपने घुटने टेक देती हैं. ऐसी ही एक मिसाल हरियाणा के पानीपत से ताल्लुक रखने वाले अमन मलिक ने भी पेश की है. पिता के गुजरने के बाद विपरीत परिस्थितियों में पले बढ़े अमन ने हाल ही में अपनी मेहनत और लगन के दम पर फैसलाबाद के अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है.