डायमंड लीग एथलेटिक्स की जून में होने वाली दो प्रतियोगिताएं स्थगित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डायमंड लीग एथलेटिक्स के आयोजकों ने कोरोना के कारण अमेरिका के इयुगेन और पेरिस में होने वाली अपनी दो प्रतियोगिताएं स्थगित कीं। इयुगेन में प्रतियोगिता 7 जून को जबकि पेरिस में 13 जून को होती। आयोजकों ने फैसला सभी संबंधित पक्षों के साथ बातचीत करके एथलीटों की सुरक्षा और विश्वभर में यात्रा पर लगी पाबंदियों को देखते हुए लिया। प्रतियोगिताओं का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजन संभव नहीं था।
