2 बार की ओलंपिक चैंपियन निकोला एडम्स ने संन्यास लिया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फ्लाइवेट कैटेगरी में 2 बार की ओलंपिक चैंपियन बॉक्सर निकोला एडम्स ने 37 साल की उम्र में संन्यास लिया है। फ्लाइवेट कैटेगरी की मौजूदा WBO चैंपियन ने गंभीर चोटों के कारण संन्यास लेने का फैसला लिया है। वो दुनिया की अकेली ऐसी महिला बॉक्सर भी हैं जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता हो। एडम्स ने इतने सालों तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर भी खुशी जाहिर की।