आईसीसी ने यूएई के दो खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार के आरोप में अस्थायी तौर पर किया निलंबित
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया आईसीसी ने यूएई के दो खिलाड़ियों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर रिश्वत लेकर लचर प्रदर्शन करने और मैच फिक्स की कोशिश पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। इन दोनों क्रिकेटर्स को तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आईसीसी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए खिलाड़ियों को 13 सितंबर की तारीख से जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया है।
