हरियाणा की दो महिला पहलवानों अंशु मलिक और सोनम मलिक को मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत की दो और महिला पहलवानों अंशु मलिक और सोनम मलिक ने कजाकिस्तान के अल्माटी में एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर में अपने-अपने वजन वर्गों के फ़ाइनल में पहुंचकर इस साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल किया। सोनम मलिक के ओलंपिक टिकट से पहलवान साक्षी मलिक को करारा झटका लगा। दोनों ही पहलवान 62 किलो भारवर्ग से खेलती हैं। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने दोनों पहलवानों को बधाई दी।
