2021 में 11 जून से 11 जुलाई के बीच होगा यूरो कप, कोरोना के चलते 1 साल के लिए टला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूईएफए ने जून-जुलाई 2020 में होने वाले यूरो कप को 2021 तक टाला। यूरोपीय फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी की लुसाने में हुई बैठक में ये फैसला हुआ। टूर्नामेंट 11 जून 2021 से 11 जुलाई 2021 के बीच हो सकता है। हालांकि, ये तारीख अंतिम नहीं है। इस पर मुहर क्लब और अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप का शेड्यूल तय होने के बाद लगेगी। यूरो 2020 12 जून से 12 जुलाई के बीच होता।
