फिटनेस टेस्ट में फेल हुआ तो पाकिस्तानी विकेटकीपर ने ट्रेनर के सामने उतारे कपड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी क्रिकेट एकेडमी के फिटनेट टेस्ट में फेल होने पर विकेटकीपर उमर अकमल ने ट्रेनर के सामने कपड़े उतारे। उन्होंने ऐसा तब किया, जब ट्रेनर उनके शरीर में फैट की मात्रा जांच रहा था। अकमल ने ट्रेनर से पूछा- बताएं मेरे शरीर में चर्बी कहां है? ट्रेनर ने PCB से शिकायत की। माना जा रहा है कि उमर अकमल के अगले घरेलू टूर्नामेंट खेलने पर बैन लगाया जा सकता है।
