भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते PCB ने उमर अकमल को किया सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
PCB ने उमर अकमल को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड किया। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। फिलहाल PCB ने उमर के आरोपों की जानकारी नहीं दी। वहीं उमर अकमल ने भी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि उमर जांच पूरी होने तक किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। बीते महीने कराची में फिटनेस टेस्ट के दौरान ट्रेनर से भिड़ने के चलते भी वो विवादों में रहे थे।
