पीसीबी ने कराए फोन टेप, कई दिनों से बुकीज़ के संपर्क में थे उमर अकमल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को पीसीबी ने उमर अकमल को भ्रष्टाचार के आरोप में बैन किया था। पीसीबी की एंटी करप्शन यूनिट ने अकमल के फोन टेप करके पता लगाया कि उमर कई दिनों से बुकीज़ के संपर्क में थे। उन्होंने खुद संदिग्ध लोगों से संपर्क किया था। फिलहाल अकमल के फोन जांच एजेंसी के पास ही हैं। पीसीबी की बजाय उमर को सस्पेंड करने की वजह सूत्रों के हवाले से साफ हुई।
