मैच में अंपायरिंग के दौरान हुई पाक अंपायर की मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को पाकिस्तान के कराची में हो रहे लॉयर्स टूर्नामेंट के दौरान पाक के अंपायर नसीम शेख की मौत दिल का दौड़ा पड़ने से हो गई. यह हादसा तब हुआ जब नसीम अंपायरिंग कर रहे थे और अचानक जमीन पर गिर पड़े. अंपायर के मैदान पर गिरते ही वहां मौजूद सभी लोग उनकी तरफ भागे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. बता दें कि नसीम की इस साल ही एंजियोग्राफी हुई थी.
