अंपायर केटेलब्रो ने मैदान पर पहनी स्मार्ट वॉच, ACU ने समझाइश देकर छोड़ा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन फील्ड अंपायर रिचर्ड केटेलब्रो नियम तोड़ते हुए मैदान पर स्मार्ट वॉच पहने नजर आए। हालांकि, गलती का अहसास होते ही उन्होंने अपनी घड़ी उतार दी और आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को इसकी जानकारी दी। वहीं ACU ने इसे नियमों का उल्लंघन तो माना, लेकिन अंपायर केटेलब्रो द्वारा खुद इसकी जानकारी देने के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।