यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स अब कराएगा क्रिकेट में एमबीए, बीसीसीआई और आईपीएल की होगी स्टडी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स में ऐसा एमबीए पढ़ाया जाएगा, जो क्रिकेट पर होगा। इसमें बीसीसीआई और आईपीएल के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। क्रिकेट में एमबीए का ये दुनिया का पहला कोर्स होगा। कोर्स उन खिलाड़ियों के लिए है, जो एडमिनिस्ट्रेशन में जाना चाहते हैं या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सीईओ की भूूमिका निभाना चाहते हैं। कोर्स ऐसा है कि खिलाड़ी खेल प्रतिबद्धताओं के बीच कोर्स पूरा कर सकें।
