नडाल के बाद बियांका एंद्रेस्कू ने कोरोना के चलते यूएस ओपन से नाम वापस लिया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के चलते यूएस ओपन टूर्नामेंट में अपने टाइटल को राफेल नडाल के बाद कनाडा की वर्ल्ड नंबर 6 खिलाड़ी बियांका एंद्रेस्कू ने डिफेंड ना करने का ऐलान किया है। बियांका ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वह यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले रही हैं। आगे लिखा कि अपने करीबी और दोस्तों के साथ काफी विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया हैं। साथ ही कोरोना वायरस के कारण उनकी तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं।
