बगैर दर्शकों के नहीं होगा यूएस ओपन 2020, अमेरिकी टेनिस संघ ने किया इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के चलते तकरीबन पूरी दुनिया लॉकडाउन के दौर से गुजर रही है। ऐसे में कई खेल टूर्नामेंट स्थगित हुए, जबकि कई टूर्नामेंटों को बगैर दर्शकों के कराने की मांग हुई। इस क्रम में हाल ही में अमेरिकी टेनिस संघ अध्यक्ष माइक डाउसे ने यूएस ओपन 2020 को बिना दर्शकों के आयोजित करने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें टूर्नामेंट 24 अगस्त से शुरू होता।
