यूएस ओपन को 6 साल बाद मिला नया चैंपियन, डॉमिनिक थीम ने जीता खिताब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूएस ओपन 2020 में पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में डॉमिनिक थीम ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 (6) से हराया। 6 साल बाद यूएस ओपन को नया चैंपियन मिला। बता दें कि 23 साल के एलेक्जेंडर ज्वेरेव करियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेल रहे थे तो 27 साल के डॉमिनिक थीम यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी थे।
