अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मां बनने के बाद जीता पहला खिताब
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मां बनने के 2 साल बाद पहला खिताब जीत लिया है। साथ ही इस टूर्नामेंट में मिलने वाली 31 लाख रुपए की प्राइज मनी को ऑस्ट्रेलिया के आग पीड़ितों के लिए दान दे दिया। सेरेना ने ऑकलैंड ओपन के फाइनल में हमवतन जेसिका पिगुला को 6- 3, 6- 4 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। यह सेरेना के करिअर का 71वां खिताब है।
