बास्केटबॉल स्टार जॉर्डन के जूते नीलामी में करीब बिके 4.2 करोड़ रुपये में
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
नेशनल बास्केटबॉल लीग यानि एनबीए के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के जूते ऑनलाइन नीलामी में 5 लाख 60 हजार डॉलर यानि करीब 4 करोड़ 20 लाख रुपए में बिके, जो बास्केबॉल जूतों के लिए रिकॉर्ड राशि है। सफेद, काले और लाल रंग के इन जूतों को जॉर्डन ने एनबीए मुकाबले में शिकागो बुल्स की तरफ से खेलते हुए पहना था। साल 1985 में एयर जॉर्डन नाम से कंपनी ने यह खास जूते तैयार किए थे।
