कोच पुरुषोत्तम राय का दिल का दौरा पड़ने से निधन, आज मिलता द्रोणाचार्य अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। उन्हें आज नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2020 के तहत लाइफटाइम कैटेगरी में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलता। वो 79 वर्ष के थे। शुक्रवार को उन्होंने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया था। बता दें पुरुषोत्तम ने ओलिंपियन वंदना राव, हेप्टाएथलीट प्रमिला अयप्पा, अश्विनी नचप्पा, मुरली कुट्टन, ईबी शयला, रोसा कुट्टी और जीजी परमिला जैसे एथलीट्स को ट्रेनिंग दी।
