रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दिग्गज स्पिनर राजिंदर गोयल का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिग्गज स्पिनर राजिंदर गोयल का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण 77 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हुआ। गोयल ने हरियाणा और उत्तर क्षेत्र की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 157 मैचों में 750 विकेट चटकाए थे। उनके नाम रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने रणजी में 1958/59-1984/85 के दौरान कुल 637 विकेट चटकाए। एस. वेंकटराघवन 531 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
