18 फरवरी से इन मैदानों पर शुरू हो सकती है विजय हजारे ट्रॉफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोरोना के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2020-21 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। बीते रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में तमिलनाडु ने बड़ौदा को सात विकेट से हरा दिया। घरेलू टी-20 ट्रॉफी के समापन के बाद अब 18 फरवरी से वनडे प्रारूप में खेले जाने वाले विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो सकती है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।