विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम का हुआ ऐलान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की 22 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है जबकि पृथ्वी शॉ उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में समाप्त हुई मुश्ताक अली ट्रॉफी में अय्यर चोट के कारण नहीं खेल सके थे और टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालते हुए दिखे थे।