विजय शंकर हैं आईपीएल 2020 के स्थगित होने से काफी निराश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण को कोरोना वायरस और बढ़ते लॉकडाउन के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में यह उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका है जो आईपीएल 2020 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर उनमें से एक हैं और आईपीएल का रद्द होना उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।