विजयवीर और तेजस्विनी की जोड़ी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में जीता गोल्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम में गोल्ड जीता। ये मुकाबला दो भारतीय जोड़ियों के बीच था जहां विजयवीर और तेजस्विनी की जोड़ी ने गुरप्रित सिंह और अभिदन्या अशोक पाटिल की मिश्रित जोड़ी को 9-1 से हराया। भारतीय टीम 13 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक लेकर साथ कुल 27 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
