अमेरिका में माइक स्नाइडर को हराकर विजेन्द्र सिंह ने दर्ज की प्रो-बॉक्सिंग में लगातार 11वीं जीत
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिंदुस्तान के स्टार बॉक्सर विंजेंदर सिंह ने रिंग में जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने माइक स्नाइडर को धूल चटाते हुए प्रफेशनल बॉक्सिंग करियर की लगातार 11वीं जीत दर्ज की। भारत के लिए इंटरैशनल मेडल जीत चुके विजेंदर और स्नाइडर के बीच यह फाइट अमेरिका नेवार्क (न्यू जर्सी) में हुई। इस फाइट में 8 राउंड के सुपर मिडिलवेट कॉन्टेस्ट में विजेंदर ने माइक स्नाइडर को टेक्निकल नॉक आउट कर हरा दिया।
