प्रो-बॉक्सिंग में विजेंदर की लगातार 12वीं जीत, अब तक अजेय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@boxervijender
विजेंदर सिंह प्रो-बॉक्सिंग में अजेय बने हुए हैं। उन्होंने बीती रात दो बार के पूर्व कॉमनवेल्थ सुपर मिडलवेट चैम्पियन घाना के चार्ल्स एदामु को हराया। इसी के साथ प्रोफेशनल बॉक्सिंग करियर में उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा। विजेंदर ने लगातार 12वीं फाइट में जीत दर्ज की। 34 वर्षीय ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने 8वें राउंड में 42 वर्षीय एदामु को ढेर करते हुए फाइट में जीत दर्ज की।
