विनेश फोगाट फिर से बनीं दुनिया की नंबर एक महिला पहलवान, जीता गोल्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
26 वर्षीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर रैंकिंग में जबरदस्त इजाफा किया। हाल ही में विनेश फोगाट ने माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में जीत दर्ज करके लगातार दूसरे सप्ताह दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने अपने वजन वर्ग में फिर से नंबर-1 की रैंकिंग हासिल कर ली। इस टूर्नामेंट में उतरने से पहले विनेश फोगाट तीसरे रैंक पर थी।
