विनेश फोगाट ने रोम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक, दोबारा हासिल की टॉप रैंकिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने दो हफ्तों के भीतर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। रोम में चल रही मैटियो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में उन्होंने कनाडा की डियाना विकर को 4-0 से हराकर दूसरा स्वर्ण जीता है। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने वर्ग में टॉप रैंकिंग दोबारा हासिल कर ली है। विनेश ने अपने सभी अंक पहले दौर में ही हासिल किए थे और दूसरे दौर में वह अपनी बढ़त बरकरार रखने में कायम रहीं।