आतिशी पारी की बदौलत विराट ने धोया पिछला दाग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BCCI
भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट में बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 274 रन बनाए। अपनी इस पारी के जरिए विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी खराब परफार्मेंस का अंत किया। इससे पहले विराट कोहली 2014 में इंग्लैंड दौरे पर पूरी तरह विफल रहे थे। अपनी 5 टेस्ट की 10 पारियों में विराट सिर्फ 134 रन ही बना पाए थे। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 रन रहा था।
