3 सेकंड में डे नाइट टेस्ट मैच के लिए राजी हो गए थे विराट कोहली: बीसीसीआई अध्यक्ष
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। यह मैच 22 नवम्बर से ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। इस डे नाइट मैच पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की सहमति को लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि विराट कोहली इस मैच के लिए मात्र तीन सेकेंड में तैयार हो गए थे। पहला डे-नाइट मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 में खेला गया था।
