लॉकडाउन के दौरान कोहली के लिए गेंदबाजी करती दिखी अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
हालिया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली मुंबई में अपने फ्लैट के नीचे खाली जगह पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो में अनुष्का बॉलिंग करती नजर आ रही हैं। अनुष्का की गेंद पर कोहली कवर और स्ट्रेट ड्राइव लगाते नजर आए। वहीं कोहली से पहले अनुष्का बल्लेबाजी करती दिखीं।
