पिता के निधन ने बदल दी विराट कोहली की पूरी जिंदगी, बोले- मेरी आंख से एक आंसू नहीं निकला
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में विराट कोहली ने अमेरिकी स्पोर्टस रिपोर्टर ग्राहम बेनसिंगर के शो 'In depth with graham bensinger'में अपने पिता के निधन से जुड़े हुए कई खुलासे किए. कोहली ने बताया कि जब उनके पिता का निधन दिसंबर 2006 में हुआ उस वक्त वह रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेल रहे थे. उन्होंने कहा कि अपने पिता को आंखों के सामने आखिरी सांल लेते देखा, मगर उस वक्त मेरी आंख से एक आंसू तक नहीं निकला.
