विराट बने दशक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर, धोनी को मिला आईसीसी स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईसीसी ने 2020 के आगे के अवॉर्डस् की घोषणा की। विराट कोहली को आईसीसी द्वारा दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित किया गया जबकि महेंद्र सिंह धोनी को खेल भावना के लिए दशक के आईसीसी स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड से नवाजा गया। धोनी को 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के बाद इंग्लिश बल्लेबाज इयान बेल को वापस बुलाने के इशारे के लिए प्रशंसकों ने सर्वसम्मति से इस अवार्ड के लिए चुना।
